
High Speed Electric Scooter।इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर फोकस करते हुए कई कंपनियों ने अपने कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बाजार में पेश किया है। अच्छी रेंज और अच्छी स्पीड जैसी डिमांड को देखते हुए कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रोडक्शन कर रही हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की दौड़ में कंपनियों ने अपने एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इस ओर हाल ही में लॉन्च हुए नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानते हैं-
One Moto Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर
वाहन निर्माता कंपनी वन मोटो ने अपना नया रेट्रो लुक में दिखने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ईवी इंडिया ऑटो एक्सपो 2021 में लॉन्च किया है जिसे One Moto Electa नाम दिया है। इसे 6 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें 4kW QS ब्रशलेस डीसी हब मोटर के साथ ही 45Ah की डिटैचेबल लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में मात्र 4 घंटे का समय लगता है। इसकी अधिकतम गति 100 किमी. प्रति घंटा है वहीं इसकी सिंगल चार्ज पर राइडिंग रेंज 150 किमी. है।
यही नहीं One Moto Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी इसकी मोटर, कंट्रोलर और बैटरी के लिए 3 साल की वारंटी भी दे रही है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स भी दिए गए हैं। One Moto Electa में “वन ऐप” जियो फेंसिंग,IOT के साथ ही एंड टू एंड टेक्नोलॉजी सपोर्ट जैसी सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा इसमें और भी बहुत कुछ देखने को मिलता है जैसे इसमें ब्लूटूथ और रखरखाव से संबंधित एप और आने-जाने के व्यवहार जैसे डेटा को भी केप्चर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपए है।
Okaya Fast इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई रेंज केटेगरी के साथ
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें LED DRL,LED Headlamp, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपए हैं। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2000 रुपए की टोकन राशि का भुगतान कर इसे बुक कर सकते हैं।
EVTRIC इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई स्पीड कैटेगरी के साथ
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ईवी ट्रिक मोटर्स ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में अपनी हाई स्पीड देने वाली तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर- EVTRIC Rise, EVTRIC Mighty, EVTRIC Ride Pro को प्रदर्शित किया है। कंपनी की EVTRIC Rise लाइनअप में पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें कंपनी ने 3.0kWh लिथियम आयन बैटरी दी है जो डिटेचेबल है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी. और सिंगल टाइम रेंज 120 किमी. प्रति घंटा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,996 रुपए है।
ईवी ट्रिक मोटर्स की EVTRIC Mighty इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई स्पीड के साथ ही कई तरह के कम्फर्ट फीचर्स से लैस है। इसे फुल चार्ज करने पर इसकी रेंज 70 किमी. है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 किमी. प्रति घंटा है। EVTRIC Ride Pro ईवी ट्रिक मोटर्स की तीसरी हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी सिंगल टाइम रेंज 75 किमी. है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी. है। यह तीसरा वैरिएंट EVTRIC Ride का नया वर्ज़न है।
Leave a Reply