
Upcoming New Electric Car।भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग में अगले साल तक कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें आ सकती हैं जो नए तकनीक और बेहतरीन रेंज के साथ उतारी जा सकती हैं। कुछ कारें अपने अपडेटेड वर्ज़न के साथ लॉन्च की जा सकती हैं। यदि बात करें Nexon EV कार की तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया जिससे कंपनी ने इसकी सफलता को देखते हुए इसे अपडेटेड वर्जन के साथ लॉन्च कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में जो आने वाले साल में भारत में लॉन्च की जा सकती हैं।
Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक कार
Mahindra XUV 400 का भारत में पिछले महीने अनावरण किया गया था। इसकी सबसे महत्वपूर्ण बात थी कि इसमें 39.4 kW बैटरी पैक जो डस्ट और वाटरप्रूफ है। सिंगल चार्जिंग पर इसकी अधिकतम रेंज 456 किमी. होगी। बाजार में उपलब्ध इलेक्ट्रिक कारें Tata Nexon EV Max, MG ZS EV को यह कार टक्कर दे सकती है। इसकी टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 में शुरू होगी वहीं इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 के अंत तक शुरू होगी।
Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी
BYD India कंपनी ने हाल ही में Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की लॉन्चिंग की थी। इसकी डिलीवरी 2023 के शुरूआत में की जा सकती है। इसकी खास बात यह है कि यह एक प्रतिष्ठित ब्लेड बैटरी तकनीक से लैस है और इसकी अधिकतम रेंज521 किमी होने का दावा किया गया है। इसमें 60.48 kWh बैटरी पैक की पावर रेटिंग 201 PS और अधिकतम टॉर्क 310 Nm है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 7.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी।]
Citroen C3 हैचबैक कार
Citroen C3 हैचबैक कार का इलेक्ट्रिक वर्जन अगले साल की शुरुआत में ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह Tata Tiago EV कार को टक्कर दे सकती है। फिलहाल इसके बारे में अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
MG Compact EV कार
MG Motors कंपनी की आने वाली Two Door सिटी इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर आधारित हो सकती है। हालांकि इसकी कीमत की बात करें तो Tiago EV कार से सस्ती नहीं होगी। इसमें दिए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच स्क्रीन, ईपीबी, कनेक्टेड टेक, आदि सुविधाएं मिल सकती हैं। इस कार की बिक्री अगले साल होने की उम्मीद है।
Tata Altroz/Punch EV इलेक्ट्रिक कार
Tata Motors के ईवी सेगमेंट में Tiago EV के लॉन्च होने के बाद यह अपनी Ziptron तकनीक पर आधारित Altroz EV या Punch EV लॉन्च कर सकती है। दोनों को ALFA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी Tiago EV से ज्यादा खास होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
Leave a Reply