
Best e-Bikes In India। भारत में आजकल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर की अहमियत बढ़ रही है। भारत में सरकार भी इन्हीं पर फोकस करती हुई नज़र आ रही हैं। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई कंपनियां अपने बेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण में लगी हुई हैं। सरकार की 2030 तक पेट्रोल वाहनों को प्रतिबंधित करने की योजना पर कार्य करने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही है। फिलहाल इलेक्ट्रिक बाइक एक से बढ़कर एक बाज़ार में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। आइए जानते हैं इन सबसे अधिक पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में-
Hop Oxo इलेक्ट्रिक बाइक
Hop Oxo इलेक्ट्रिक बाइक में मानक मॉडल पर 5.2 किलोवाट की हब मोटर और इसके एक्स वर्ज़न के लिए 6.3 किलोवाट की मोटर दिया गया है। यह मोटर 185Nm का उत्पादन करता है और X वेरिएंट में 200 Nm का उत्पादन करता है। Hop Oxo इलेक्ट्रिक बाइक में कई मोड भी दिए गए हैं। इसमें तीन मोड- Eco Mode में 150 किमी, पावर मोड में 100 किमी और स्पोर्ट मोड में 70 किमी की रेंज मिलती है।
Hop Oxo इलेक्ट्रिक बाइक के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का एलसीडी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स जैसे एंटी-थेफ्ट अलर्ट, नेविगेशन, चार्जिंग स्टेटस और बहुत कुछ मिलता है। Hop Oxo की कीमत ₹1.24 लाख से शुरू होकर ₹1.39 लाख तक जाती है।
Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक
Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक को अब तक की सबसे अच्छी रेटिंग दी गई है। Revolt RV 400 में 72V 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है। बैटरी को 3kW मोटर के साथ जोड़ा गया है जो 54Nm का टार्क पैदा करता है, इसकी सिगल टाइम रेंज 156 किमी. और इसकी टॉप स्पीड 85 किमी. प्रति घंटा है। वहीं इसके फीचर्स की ओर देखें तो Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक में एक एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है साथ ही ट्रेवलिंग हिस्ट्री, नियरेस्ट स्वैप स्टेशन, बैटरी हेल्थ जैसे कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो बाज़ार में Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.24 लाख रुपये से शुरू होती है।
Kabira Mobility KM 4000 इलेक्ट्रिक बाइक
गोवा स्थित स्टार्टअप कबीरा मोबिलिटी ने Kabira Mobility KM 4000 इलेक्ट्रिक बाइक को विकसित किया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 120 किमी. प्रति घंटा है और इसमें 8kW का मोटर दिया गया है। इस बाइक में 4.4kWh की बैटरी दी गई है। वहीं इसकी सिंगल टाइम रेंज 150 किमी.है। इसमें तीन मोड मिलते हैं- इको मोड, सिटी मोड और स्पोर्ट्स मोड। इसके इको मोड पर 150 किमी., सिटी मोड पर 110 किमी. और स्पोर्ट्स मोड पर 90 किमी. की रेंज का कंपनी दावा करती है। कबीरा मोबिलिटी केएम 4000 की कीमत 1.36 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक
Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक एक एक्सियल फ्लक्स मोटर का उपयोग करती है जो इसके स्टेंडर्ड वेरिएंट में 7.5kW और 27Nm का बिजली उत्पादन करने में सक्षम है। वहीं इसके ‘R’ वेरिएंट में 9kW और 38Nm का उत्पादन करता है। इस बाइक की सिंगल टाइम रेंज 120 किमी. है और यह रेंज 4 से 5 घंटे में पूरी तरह से बदल सकती है। Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक में कई राइडिंग मोड भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें रिवर्स असिस्ट, स्टोरेज बॉक्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड टेलीमेट्री के साथ कई फीचर्स देखने को मिलते हैं। Tork Kratos की कीमत ₹1.22 लाख से ₹1.37 लाख तक जा सकती है।
Pure EV Etryst 350 इलेक्ट्रिक बाइक
Pure EV Etryst 350 इलेक्ट्रिक बाइक एक ही वेरिएंट में आती है और इसमे तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका मोटर 3000 W पॉवर जनरेट करता है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज और तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। PURE EV Etryst-350 अपने मोटर से 3000 W पावर जेनरेट करता है। इसे फउल चार्ज करने पर इसकी रेंज 90- 140 किमी. मिलती है।Pure EV Etryst 350 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत ₹1.54 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Leave a Reply