High Range Electric Bike: ये इलेक्ट्रिक बाइक चलेगी मात्र 64 रुपए में 280 किमी., जानिए ऐसी ही कई बेहतरीन बाइक के बारे में

High Range Electric Bike। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। दिनों-दिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों का बजट बिगड़ रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल का विकल्प ही सबसे अच्छा हो सकता है क्योंकि Electric Vehicles  में पेट्रोल गाड़ियों की तरह अधिक खर्चा नहीं होता है। साथ ही मेंटेनेंस का भी खर्चा नहीं उठाना पड़ता। यदि आप भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना चाह रहे हैं तो इन Electric Bikes के बारे में जान सकते हैं जो आपके हमेशा के खर्चों के झंझट को कम कर देंगी।

Joy e-Bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक

Joy e-Bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक बेहतरीन फीचर्स के साथ ही अच्छी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक बाइक में से एक है। यह 1 वेरिएंट और दो कलर्स- रेड और ब्लेक के साथ उपलब्ध है। इसमें दिया गया ब्रशलेस डीसी हब मोटर 250W का पॉवर जनरेट करने में सक्षम है। इसका वजन 75 किग्रा. है, जिससे यह बाइक चलाने में काफी हल्की हो जाती है।  इसमें 72V/32Ah लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

Low Budget Electric Scooter: 1 लाख से कम कीमत के हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो दे रहे हैं ज्यादा रेंज

Joy e-Bike Monster को सिंगल चार्ज करने पर 95 किमी. की राइडिंग रेंज मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी. प्रति घंटा है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में 4.5 घंटे का समय लगता है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में ही डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधा भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Joy e-Bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने में काफी कम पैसा खर्च होगा।

पेट्रोल की तुलना में इस इलेक्ट्रिक बाइक को 1 किमी. चलाने पर मात्र 24 पैसे का खर्च आएगा। यानि यदि आप Joy e-Bike Monster को 280 किमी. चलाते हैं तो इस पर आपका सिर्फ 64 रुपए खर्च होगा। वर्तमान समय में पेट्रोल के बढ़ते दाम को देखते हुए Joy e-Bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना एक बढ़िया विकल्प होगा। Joy e-Bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 101055 रुपए है।

Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक

रतन इंडिया की रिवोल्ट मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को बाजार में लॉन्च किया है। यह तीन कलर्स- रेड, ब्लेक और व्हाइट में उपलब्ध है इसके साथ ही यह बाइक दो वेरिएंट RV400 Premium और RV400 Standard के साथ उलब्ध है। Revolt RV400 में 5kW मोटर दिया गया है जो 3000W का पॉवर जनरेट करता है। इसमें 3 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो स्वेपेबल है।

इसकी बैटरी को चार्ज करने में 4.5 घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज की ओर देखे तो इसे सिंगल टाइम चार्ज करने पर 80-150 किमी. की राइडिंग रेंज मिलती है। दोनों ही वेरिएंट की टॉप स्पीड 45-85 किमी. प्रति घंटा है। इसमें तीन मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं।

Electric Vehicle Sales in India: कुल वाहनों में 2 फीसदी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री, क्या बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप?

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेडलैंप, टेललैंप, टर्न इंडिकेटर और फुल LED लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। इसकी के साथ इसमें एप भी मिलता है जिसका उपयोग बाइक को स्टार्ट करने के लिए किया जाता है। इसके पहले वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 116134 रुपए और दूसरे वेरिएंट RV400 Standard की कीमत 129463 है।

Odyssey Electric Hawk Plus इलेक्ट्रिक बाइक

Odyssey Electric Hawk Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो अभी तक के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे अधिक रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Odyssey Electric Hawk Plus में दिया गया मोटर 1800W का पॉवर जनरेट करने में सक्षम है।  यह पांच कलर्स के साथ ही  दो वेरिएंट एक लेड एसिड आयन बैटरी और दूसरा लिथियम आयन बैटरी के साथ उपलब्ध है।

इसके लेड एसिड बैटरी को चार्ज करने में 5 घंटे का समय लगता है वहीं इसकी लिथियम आयन बैटरी को चार्ज करने में सिर्फ एक घंटे का समय लगता है। दोनों ही वेरिएंट की टॉप स्पीड 45 किमी. प्रति घंटा है।

इसका लेड एसिड बैटरी वेरिएंट Hawk Lite सिंगल टाइम चार्ज करने पर 70 किमी. की रेंज देने में सक्षम है वहीं इसके लिथियम आयन बैटरी वेरिएंट Hawk Plus सिंगल चार्ज पर 170 किमी. की राइडिंग रेंज देता है। Odyssey Electric Hawk Plus के फीचर्स की बात करें तो इसमें पूरी तरह से डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, म्यूजिक सिस्टम के साथ ही एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

इसमें फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें ट्यूबलैस टायर्स मिलते हैं। इसे सामान्य थ्री पिन सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। Hawk Lite वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 89512 रुपए है। इसके दूसरे वेरिएंट Hawk Plus की एक्स-शोरूम कीमत 104630 रुपए है।

Low Budget Electric Scooter: 1 लाख से कम कीमत के हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो दे रहे हैं ज्यादा रेंज

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*