
Svitch LITE XE । देश में इलेक्ट्रिक कार, बाइक के साथ साथ इलेक्ट्रिक साइकल की डिमांड भी काफी ज्यादा है। दरअसल इलेक्ट्रिक साइकल की कम कीमत जहां आम आदमी के बजट में है, वहीं इसमें किसी भी तरह के मैंटेनेंस का भी ज्यादा झंझट नहीं है। बढ़ती मांग की बीच अधिकांश कंपनियां अब इलेक्ट्रिक साइकल भी लॉन्च करने में जुटी है और हाला ही में Svitch LITE XE इलेक्ट्रिक साइकल लॉन्च की गई है। इस इलेक्ट्रिक साइकल की खास बात यह है ये साइकल आसानी से फोल्ड हो जाती है और इसे आप पैक करके कार में रख कर भी ले जा सकते हैं।
सिंगल चार्ज में चलती है 80 किमी
Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में 80 किमी की रेंज देती है। Svitch LITE XE में 36V, 250W इलेक्ट्रिक मोटर और 36V, 10.4 AH बैटरी शामिल है। आपको बता दें भारतीय इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता Svitch Bike ने गुरुवार को LITE XE नाम से एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल को लॉन्च किया। Svitch LITE XE सिंगल फोल्ड के साथ कॉम्पैक्ट फैक्टर में फोल्ड हो जाती है। इस साइकिल में एक LCD डिस्प्ले भी है और यह 5 PAS मोड्स (पेडल असिस्ट सिस्टम) के साथ लॉन्च की गई है।
Svitch LITE XE की कीमत 74 हजार से शुरू
Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में शुरुआती कीमत 74,999 रुपए तय की गई है। हाल ही में दीपावली के अवसर पर कंपनी ने फोल्डेबल लग्जरी E-बाइक का एक्सक्लूसिव कलेक्शन भी पेश किया है। Svitch LITE XE लाइट एक्सई इलेक्ट्रिक साइकिल 5 कलर कॉम्बिनेशन- स्कारलेट रेड, मिडनाइट सैफायर, यांकी येलो और दो स्पेशल एडिशन कलर्स- गोब्लिन ग्रीन और बर्लिन ग्रे में उपलब्ध है।
Svitch LITE XE के खास फीचर्स
- यह ई-साइकिल 80 किमी की सिंगल चार्ज रेंज दे सकती है।
- Svitch LITE XE में 36V, 250W इलेक्ट्रिक मोटर और 36V, 10.4 AH बैटरी शामिल है।
- इसमें 5 PAS मोड (पेडल असिस्ट सिस्टम) और 7-स्पीड शिमैनो गियर शामिल किए हैं।
- Svitch LITE XE में एडजस्टेबल हैंडलबार, सीट बार और सस्पेंशन मिलता है।
- Svitch LITE XE ई-बाइक में एलसीडी डिजिटल डिस्प्ले से लैस है।
- Svitch LITE XE ई-बाइक में 20X3 स्लीक टायर जोड़े हैं
- इस इलेक्ट्रिक साइक में टेल-लाइट भी मिलता है।
- LITE XE अपने उत्पाद कैटलॉग में 5वां मॉडल है, जिसमें से 4 इलेक्ट्रिक साइकिल हैं और 1 नॉन-इलेक्ट्रिक है।
Leave a Reply