Vazirani Ekonk Car: देश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार, ये सिंगल सीटर 3 सेकंड में पकड़ेगी 100 KM की रफ्तार

Vazirani Ekonk Car। देश में इलेक्ट्रिक कारों का चलन तेजी से बढ़ रहा है और रोज ही कोई न कोई ऑटोमोबाइल कंपनी नए व्हीकल की लॉन्चिंग कर रही है या फिर अपडेट वर्जन की घोषणा कर रही है। अब मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी Vazirani ऑटोमोटिव कंपनी ने भी अपनी नई इलेक्ट्रिक हाइपरकार Vazirani ‘Ekonk’ की लॉन्चिंग की घोषणा कर चुकी है। Vazirani ऑटोमेटिक कंपनी ने अपनी नई हाइपर इलेक्ट्रिक कार Ekonk के बारे में दावा किया है कि यह अभी तक भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार होगी।

Vazirani भारत की ही एक स्टार्टअप कंपनी

आपको बता दें कि Vazirani भारत की ही एक स्टार्टअप कंपनी है, जिससे दुनिया की सबसे तेज Electric Car Ekonk का निर्माण किया है। Vazirani कंपनी के संस्थापक और CEO चंकी वज़ीरानी ने बताया है कि Ekonk दरअसल हमारी कंपनी की शुरुआत का प्रतीक है, हम आगे भी कई शानदार उत्पाद लॉन्च करने वाले हैं। Vazirani Ekonk हाइपर कार में यूजर्स को डिजाइन और इनोवेशन का एक साथ मेल देखने को मिलेगा।

Vazirani Ekonk सिंगल सीटर हाइपर कार

कंपनी ने जानकारी दी है कि Vazirani Ekonk एक सिंगल सीटर हाइपर कार है। इस कार को एयरोडायनामिक रूप से सबसे फ्लुइड कारों में से एक के रूप में तैयार किया गया है। इस कार का वजन सिर्फ 738 किग्रा है। कंपनी का कहना है कि कि यह भारत की सबसे कम वजन वाली इलेक्ट्रिक कार है, यहीं कारण है कि इसकी रेंज भी ज्यादा होगी। Vazirani Ekonk में कंपनी ने 722 एचपी के पावर आउटपुट दिया है।

Vazirani Ekonk की इंदौर में टेस्टिंग

हाल ही मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पास स्थित नैट्रैक्स हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक पर इस कार की टेस्टिंग की गई थी। कंपनी ने दावा किया है कि ये Electric Car  सिर्फ 2.54 सेकंड में शून्य से 100 किमी तक की रफ्तार पकड़ सकती है। नैट्रैक्स हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक पर Ekonk कार ने 309 किमी प्रति घंटे की Top Speed हासिल कर ली थी।

Vazirani Ekonk में DiCo बैटरी सॉल्यूशन का प्रयोग

स्पेसशिप जैसी दिखाई देने वाली इस कार में DiCo बैटरी सॉल्यूशन की भी टेस्टिंग करती है, जो जटिल Liquid Cooling तकनीक की जगह लेता है। गौरतलब है कि DiCo तकनीक Liquid Cooling के विपरीत बैटरियों को सीधे हवा से ठंडा करने में मदद करती है। इस तकनीक का उपयोग ज्यादातर इलेक्ट्रिक कार निर्माता बैटरी को ठंडा रखने के लिए करते हैं। कार के तेज गति के दौरान अपने पावर सोर्स को ठंडा रखने के लिए हवा का उपयोग करता है। Ekonk में नई बैटरी तकनीक के साथ परीक्षण किया गया है, इसे कंपनी ने खुद तैयार किया है।

हाइपर कार की डिजाइन

Vazirani Ekonk को एक हाइपर कार का डिजाइन दिया गया है। साथ ही इसमें एयरोडायनेमिक को ज्यादा महत्व दिया गया है, ताकि कार तेज गति से दौड़ सके। Vazirani Ekonk की बॉडी कार्बन फाइबर से निर्मित होने का कारण ज्यादा वजनदार भी नहीं है।

Vazirani Ekonk का फ्रंट लुक

Vazirani Ekonk में चौड़े LED लाइट बार दिए गए हैं, जिस कारण से इसका फ्रंट लुक काफी शानदार दिखाई देता है। कार के पिछले हिस्से को ओपन रखते हुए 5 LED लाइट बार भी दिए हैं, जो Vazirani Ekonk में एक स्पोर्टी कार का फील करा रहे हैं।

Vazirani Ekonk में खास फीचर्स

– 2 इलेक्ट्रिक मोटर 712 bhp, जो ज्वाइंट आउटपुट देते हैं और हर मोटर 11,000 rpm पर रेव करता है।
– टेस्टिंग के दौरान Vazirani Ekonk कार 309 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी थी, वहीं पिक-अप के मामले में भी इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। –
– कंपनी ने अभी तक इस कार की बैटरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*