Electric Scooters without license: बिना लाइसेंस के चला सकते हैं ये Scooters, जानिए इनकी कीमत और फीचर्स

Electric Scooters without license । किसी भी देश में बिना लाइसेंस के कोई भी गाड़ी चलाना संभव नहीं है। लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बात करें तो ऐसी कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं जिसे लाइसेंस के बिना चलाया जा सकता है। दरअसल लाइसेंस के लिए कई तरह की प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है तब जाकर सड़कों पर गाड़ी चलाने की अनुमति मिलती है। लेकिन लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने की ओर प्रेरित करने के लिए सरकार ने यह एक नया कदन उठाया है जिसमें कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जो बिना लाइसेंस के चलाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं उन Electric Scooter के बारे में जो लाइसेंस के झंझट से मुक्त हैं-

Hero Electric Optima E5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

 

भारत की सबसे लोकप्रिय कंपनी हीरो ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Electric Optima E5 को लॉन्च किया है जो पारंपरिक स्कूटर की तरह ही डिज़ाइन की गई है। इसमें 250cc का इलेक्ट्रिक हब मोटर दिया गया है। इसी के इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक भी मिलता है। इसे सिंगल चार्ज करने पर 55 किमी. की रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 42 किमी. प्रति घंटा है। इसकी बैटरी चार्जिंग टाइम की बात करें तो इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 4-5 घंटे का समय लग सकता है। 

Low Budget Electric Scooter: 1 लाख से कम कीमत के हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो दे रहे हैं ज्यादा रेंज

Hero Electric Optima E5 इन खास फीचर्स के साथ 

Hero Electric Optima E5 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको फ्रंट और रियर दोनों ओर ड्रम ब्रेक मिलेंगे। इसमें दोनों ओर के व्हील्स पर मोनो शॉक और साथ ही 16 इंच के टायर्स और एक बड़ी सीट मिलेगी। इसके अलावा इसमें LED हैडलाइट्स मिलते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 666551 रुपए है। 

Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

 

इलेक्ट्रिक स्कूटरों में Okinawa Lite बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। इसमें ब्रेशलेस डीसी इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक भी मिलता है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में 4-5 घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज की बात करें तो इसे सिंगल टाइम चार्ज करने पर Okinawa Lite 60 किमी. की राइडिंग रेंज देती है।

High Range Electric Scooter and Bike: सिंगल चार्ज में हाई रेंज देती है ये इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर, देखें पूरी लिस्ट

Okinawa Lite इन मजेदार फीचर्स के साथ

Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर कई इंटरेस्टिंग फीचर्स के साथ मिलता है। Okinawa Lite में डबल-स्टैक्ड हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें LED हेडलैंप,LED टेल लैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ही USB स्मार्टफोन चार्जिंग पोर्ट जैसै कई फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके फ्रंट में ड्रम और रियम में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अंडरपिनिंग में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके अलावा  इसमें एक Key-Fob भी दिया गया है जिसे रिमोट की तरह स्टार्ट या लॉक किया जा सकता है। Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 63990 रुपए हैं। 

 

Ampere Reo Elite इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

एक स्पोर्टी लुक देता Amperero Reo Elite इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसमें 250W का BLDC मोटर दिया गया है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक और लेड एसिड बैटरी पैक मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी. प्रति घंटा है। इसकी राइडिंग रेंज की बात करें तो इसे सिंगल टाइम फुल चार्ज करने पर Amperero Reo Elite 60 किमी. की रेंज देने में सक्षम है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में 8-10 घंटे का समय लगता है।   

 

Amperero Reo Elite के फीचर्स

Amperero Reo Elite इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स में फ्रंट प्रोन पॉकेट, एप्रन माउंटेड हैडलैंप है। इसी के साथ इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग पॉइन्ट और LED हेडलैंप, LED टेल लैंप जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। Amperero Reo Elite के दोनों ओर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलैस टायर्स मिलते हैं। इसकी कीमत मात्र 42990 रुपए है। 

 

Lohia Oma Star Li इलेक्ट्रिक स्कूटर 

 

 

Lohia Oma Star Li सबसे किफायती और पारंपरिक डिज़ाइन की गई इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें दिया गया मोटर 250W का है साथ ही इसमें लिथियम-आयन बैटरी का पेैक मिलता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में मात्र 3 घंटे का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल टाइम चार्ज करने पर अधिकतम 60 किमी. की राइडिंग रेंज मिलती है। 

Lohia Oma Star Li इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स में ये है खास

Lohia Oma Star Li इलेक्ट्रिक स्कूटर सभी तरह की फेसिलिटी से लैस है। इसमें हलोजन बल्ब हेडलैंप, बल्ब टेल लैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लॉक करने के लिए फ्रंट ग्लोवबॉक्स आदि दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें दोनों ओर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क्स और मोनोशॉक के साथ ही 16 इंच के अलॉय व्हील भी शामिल हैं। इसकी कीमत भी काफी कम है जो मात्र 51750 रुपए है। 

EV Charging Station Policy: आधी कीमत पर जमीन दे रही सरकार, जानिए किस राज्य में क्या योजना

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*