Top Range Car on Single Charge: सिंगल चार्ज पर बढ़िया रेंज देंगी ये कारें, जानिए टॉप इलेक्ट्रिक कारों की कीमत

Top Range Car on Single Charge । भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी के साथ ही कई ऑटोमोबाइल कंपनियां यहां निवेश कर रही है। फिलहाल देश में ऐस Electric Vehicles की डिमांड ज्यादा है, जिनकी रेंज बहुत ज्यादा है। कोई भी नया ग्राहक ऐसी ही इलेक्ट्रिक गाड़ी लेना पसंद कर रहा है तो सिंगल चार्ज मेंअच्छी रेंज देने वाली हो। ऐसे में कंपनियों ने भी इस तरफ फोकस करते हुए अच्छी रेंज देने वाली कारों को भारतीय बाजार में उतारा है। आइए जानते हैं देश में लॉन्च हो चुकी में सिंगल चार्ज पर बेहतर रेंज देने वाली कारों के बारे में –

Hyundai Kona EV

Hundai कंपनी की Kona EV फिलहाल भारत की सबसे अधिक रेंज देने वाली Electric Car है। सबसे अधिक रेंज देने वाली कारों में Hyundai Kona EV का नाम पहले स्थान पर है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल फुल चार्ज करने पर अधिकतम 452 किमी. की रेंज देती है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर 136ps का पॉवर और 395 Nm पीक टार्क जनरेट करता है। इसे सिर्फ 57 मिनट में  फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वही AC लेवल 2 चार्जर से इसे फुल चार्ज करने में 6 से 10 घंटे का समय लग सकता है। कोना ईवी 9.7 सेकंड में 0-100 की प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 23.72 लाख रुपए है।

PURE EV EPluto 7G Electric Scooter : एक बार चार्ज करो और दौड़ा लो 120 किमी, जानें इसके खास फीचर्स

MG मोटर्स की ZS EV 

MG मोटर्स कंपनी ने हेक्टर लॉन्च करने के बाद अपनी इलेक्ट्रिक कार SUV ZS EV लॉन्च की है। यह भी फिलहाल भारत में सबसे अधिक रेंज देने वाली कारों में से एक है। कंपनी के मुताबिक उनकी यह Electric Car SUV ZS EV फुल चार्ज करने पर 340 किमी. की रेंज देने में सक्षम है। इसकी मोटर और बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 143ps का पॉवर और 353Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। SUV ZS EV को फास्ट चार्जर से सिर्फ 50 मिनट में 0-80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। यदि इसे 7.4kW AC होम चार्जर से चार्ज करते हैं तो इसे फुल चार्ज होने में 6-8 घंटे का समय लगेगा। इसकी शुरुआती कीमत 2.88 लाख रुपए तक है।

Electric Vehicles Charging Charge: इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने में आएगा कितना खर्च, यहां समझें पूरा गणित

Tata Tigore EV

 

Tata Motors की Sedan car Tata Tigore EV भी टॉप रेंज में तीसरे नंबर पर है। यह कार भी सिंगल टाइम चार्ज देने पर 312 किमी. तक की रेंज देने में सक्षम है। Tigore EV में 72V 3-फेज AC इंडक्शन मोटर दी गई है, जो 40.23hp का पॉवर और 105 Nm का टार्क जनरेट करता है। यदि इस Electric कार को नार्मल चार्जर से चार्ज करते हैं तो यह 11 घंटे में फुल चार्ज की जा सकती है। वहीं यदि इसे फास्ट चार्जर से चार्ज किया जाता है तो इसे 0-80 फीसदी चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगेगा। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.54 लाख रुपए है।

Tata Nexon EV

Tata कंपनी की ही सबसे बेहतरीन SUV कार Nexon EV भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह इलेक्ट्रिक SUV कार देश में बेहतर रेंज देने वाली कारों में चौथे नंबर पर है। टाटा मोटर्स का दावा है कि Nexon EV को फुल चार्ज करने पर यह 312 किमी. की रेंज देने में सक्षम है। इसमें कंपनी द्वारा लगाया गया मोटर 129PS का पॉवर और 245Nm का टार्क जनरेट करता है। यह सिर्फ 9.9 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में भी सक्षम है। टाटा Nexon EV को फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं तो यह 60 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर से इसे चार्ज किया जाता है तो इसे फुल चार्ज होने में 8 घंटे का समय लग सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपए है।

Boom Motors Electric Bike: सिंगल चार्ज में चलेगी 100 किमी, 2 वेरिएंट्स के साथ लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*