
BMW X4 In India।भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार बढ़ता जा रहा है। लगातार इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग हो रही है और लोग इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में काफी समय से इंतजार कर लोग इलेक्ट्रिक BMW कार का इंतजार भी खत्म हो गया है। हाल ही में बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूप का ‘ब्लैक शैडो एडिशन’ सीमित संख्या में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार को सिर्फ 50,000 रुपये जमा करके बीएमडब्ल्यू डीलरशिप के जरिए भी बुक किया जा सकता है। कंपनी ने शुक्रवार को ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि वह अपने ‘ब्लैक शैडो एडिशन’ का लिमिटेड एडिशन ही पेश करेगी। ग्राहक इस लग्जरी कार को 50,000 रुपये में ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
BMW X4 कार के फीचर्स
BMW X4 कार के अपडेटेड एडिशन को नए लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है। कार के अंदर और बाहर कई बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर में तमाम एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें नया लार्ज स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। जैसी कि उम्मीद थी, इस कार को भारत में मार्च 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि इसकी डिलीवरी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
मिनी कूपर एसई लॉन्च
दूसरी ओर, बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने गुरुवार 24 फरवरी को भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी कूपर एसई लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 47.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह तीन दरवाजों वाली प्योर इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है। इस ब्रिटिश कार को मार्की की पहली EV के रूप में पेश किया गया है। साथ ही, हाल ही में लॉन्च हुई BMW DC के बाद यह भारत में कंपनी की दूसरी ऑल-इलेक्ट्रिक पेशकश है।
रेंज, स्पीड और बैटरी चार्जिंग समय
मिनी कूपर एसई 7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और 150 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति तक पहुंच सकता है। कार को फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है जो 11 kW चार्जर का उपयोग करके 2.5 घंटे में 0-80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है जबकि 50 kW DC फास्ट चार्जर इसे 36 मिनट में चार्ज कर सकता है।
Leave a Reply