Electric Scooter Under 50000: ये हैं ज्यादा रेंज वाले ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिनकी कीमत 50 हजार रुपए से भी कम

Low Price Electric Scooter। पर्यावरण प्रदूषण की ओर देखते हुए कई विदेशी कंपनियां अपनी ओर से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बाजार में उतार रही हैं। भारत में भी कई बड़े औद्योगिक शहरों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं। ऐसे में अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई देशी कंपनियां भी अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च कर रही हैं। लेकिन बजट फ्रेंडली गाड़ियों की मांग को देखते हुए भी कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को बाजार में पेश किया जा रहा है। जानते हैं उन इलेक्ट्रिक स्कूटर की जो कम कीमत पर उपलब्ध हो रही हैं-

Avon E Scoot इलेक्ट्रिक स्कूटर

Avon E Scoot इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी कम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है। Avon E Scoot के साथ ही कंपनी अपने 5 मॉडल्स को बेच रही है। जिनमें Avon E Scoot के साथ ही Avon E Plus, Avon E Lite, Avon E Mate और Avon E Star जैसे सभी मॉडल बजट में खरीदे जा सकते हैं। Avon E Scoot जो कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में बेस मॉडल है उसमें 215W का BLDC मोटर दिया गया है। इसी के साथ इसमें दी गई बैटरी की क्षमता 40V 20Ah है जिसे चार्ज करने पर 6-8 घंटे का समय लगता है। इसे सिंगल टाइम चार्ज करने पर 65 किमी. की राइडिंग रेंज मिलती है। इसके फ्रंट और रियर दोनों ही ओर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।  बात करें इसकी कीमत की तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र 45000 रुपए है।

Low Budget Electric Scooter: 1 लाख से कम कीमत के हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो दे रहे हैं ज्यादा रेंज

Ampere  Reo इलेक्ट्रिक स्कूटर 

Ampere reo इलेक्ट्रिक स्कूटर भी काफी बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 2 वेरिएंट और 4 कलर्स के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसमें 250W की  BLDC मोटर दी गई है। इसके साथ ही यह दो बैटरी विकल्पों- लेड एसिड और लिथियम आयन बैटरी में भी मिलती है। इसमें दी गई बैटरी 48V 24Ah बैटरी से लैस है। इसके लेड एसिड बैटरी को चार्ज करने में 8-10 घंटे का समय लगता है। इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 45-50 किमी. मिलेगी। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी. प्रति घंटा है। इसमें ब्रेक सिस्टम की बात करें इसमें फ्रंट और रियर दोनों ओर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसकी कीमत की बात करें तो इसके पहले वेरिएंट Ampere reo की एक्स-शोरूम कीमत 45635 रुपए है। इसका दूसरा वेरएंट जो लिथियम आयन बैटरी से लैस है उसकी एक्स-शोरूम कीमत 59625 रुपए है। इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 55-60 किमी. मिलती है। इसकी बैटरी का चार्जिंग टाइम 5-6 घंटे है। इसकी भी टॉप स्पीड 25 किमी. प्रति घंटा है।

E-Amrit Web Portal: इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना है तो इस पोर्टल पर जाएं, सरकार यहां दे रही सब्सिडी की पूरी जानकारी

Evolet polo इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

Evolet polo इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। इसका एक वेरिएंट Polo EZ और दूसरा Pदlo Classic है। इसके पहले वेरिएंट में 48v/24Ah लीड एसिड बैटरी दी गई है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट Polo Classic 48V/24Ah की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। Polo EZ की कीमत 44499 रुपए है। वहीं Polo Classic की कीमत 54499 रुपए है। इसके दोनों ही वेरिएंट में 250 W का BLDC मोटर दिया गया है। इनकी टॉप स्पीड 25 किमी.प्रति घंटा है। इसकी सिंगल टाइम रेंज 60-65 किमी. है।

High Range Electric Scooter and Bike: सिंगल चार्ज में हाई रेंज देती है ये इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर, देखें पूरी लिस्ट

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*