Wagon-R EV: जल्द लॉन्च हो सकती है वैगन-आर का इलेक्ट्रिक वर्जन, टाटा टिगोर-EV से होगी टक्कर, जानें फीचर्स

Wagon R Electric Version।  देश में तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च हो रही है और इसी कड़ी में मारुति सुजूकी कंपनी भी जल्द ही Wagon R EV लॉन्च कर सकती है। पेट्रोल की कीमतें बीते 7 दिनों से लगातार बढ़ रही है और दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें ऑल टाइम हाई पर बनी हुई है और देश के 11 राज्यों में डीजल भी 100 रुपए के पार चल रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का रुझान भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि आम आदमी आम आदमी के बीच चर्चित कार कंपनी मारुति भी जल्दी ही अपने खास ब्रांड Wagon-R का Electric version लॉन्च करने वाला है।

मारुति सुजुकी की Wagon R EV 

मारुति सुजुकी कंपनी की गाड़ियों भारत में काफी पसंद की जाती है और मारुति सुजुकी की हमेशा से ही यह खासियत रही है कि हर तरह की गाड़ियों की बिक्री करने के साथ ही लोगों का भरोसा भी जीता है। हर बजट की गाड़ियों का प्रोडक्शन करने से यह कंपनी बीते कई सालों में सबकी पहली पसंद बन चुकी है और रिकॉर्ड यूनिट बिक्री के साथ हर साल अव्वल रहती है। गौरतलब है कि मारुति कंपनी अब डीजल ट्रिम कारों के प्रोडक्शन को बंद कर अब इलेक्ट्रिक कारों के प्रोडक्शन पर फोकस कर रही है। कंपनी ने WagonR EV का हाल ही में गुड़गांव के रोड पर टेस्ट ड्राइव भी किया है। टेस्ट ड्राइव लेते हुए WagonR-EV की फोटो टॉप स्पीड वेबसाइट पर देखी गई। कंपनी ने जानकारी दी है कि Wagon-R EV की लॉन्चिंग 2022 की शुरुआत में हो सकती है।

EaS-E Electric Car: कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार, जो चलेगी सिंगल चार्ज पर 160 किमी.

Maruti WagonR EV का अलग होगा लुक

Wagon-R EV दिखने में सामान्य Wagon-R से होगी। Wagon-R EV में कंपनी ने पहली बार कार के हेडलाइट्स को बम्पर के बीच रखा है। इसके अलावा इसमें फॉग लैम्प भी दिए हैं। इलेक्ट्रिक मोटर्स को ठंडा रखने के लिए इसमें फ्रंट में एयर डैम पैक भी दिया गया है। रियर साइड में टेल लाइट्स का नया लुक भी दिखेगा। इसमें रियर मिरर में वाइपर भी लगा होगा। साथ ही कंपनी ने आगे और पीछे के बंपर में बदलाव किया है और इसमें से ग्रिल को हटा दिया गया है। Wagon-R EV में स्प्लिट डिजाइन के साथ हेडलैंप्स दिए गए हैं।

Wagon-R EV की हो सकती है बंपर बिक्री

मारुति की Wagon-R EV का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी की ब्रांड वैल्यू और पुराने अनुभव को देखते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों का भी कहना है कि Wagon-R EV की बिक्री में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी और Wagon-R EV की रिकॉर्ड बिक्री हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक Wagon-R EV वर्ष 2022 के शुरुआती माह में लॉन्च हो सकती है। मारुति अपनी सभी Electric Car को प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप आउटलेट के जरिए बेचेगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक Wagon-R EV की कीमत करीब 7 से 10 लाख रुपए तक हो सकती है।

Kawasaki Electric Bike: कावासाकी कंपनी लॉन्च करने जा रही अपनी दो इलेक्ट्रिक बाइक, जानें फीचर्स

Wagon-R EV के खास फीचर्स, 40 मिनट में 80 फीसदी चार्जिंग

– मारुति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक उत्पाद को Futuro-E कहा जा रहा है। इस कार में में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ ही स्मार्ट प्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ब्रेक रिजनरेशन फंक्शन और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी होंगे। 

– Wagon-R EV में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। इसकी लंबाई 3655 मिमी, चौड़ाई 1620 मिमी, ऊंचाई 1675 मिमी और इसका व्हीलबेस 2435 मिमी होगा। 

– Wagon-R EV में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी। यह सिर्फ 40 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार की ड्राइविंग रेंज सिंगल चार्ज 200 किमी होगी। 

Tata Tigor EV से होगा मुकाबला

मारुति की Wagon-R EV का लॉन्च होने के साथ ही मुख्य मुकाबला Tata tigor EV से होगा। दरअसल टाटा टिगोर-EV भी इसी कीमत में बेची जा रही है। Tata tigor EV के सभी वेरिएंट की शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए से 13.14 लाख रुपए तक हैं। Wagon-R EV की कीमत 7 लाख से 10 लाख रुपए तक हो सकती है। फीचर्स के मामले में भी दोनों ही इलेक्ट्रिक कारों में काफी समानता है और इसलिए दोनों ब्रांड के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।

EaS-E Electric Car: कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार, जो चलेगी सिंगल चार्ज पर 160 किमी.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*