Upcoming Electric Car in India: 200 से 568 किमी. की रेंज के साथ लॉन्च होंगी ये कारें, जानिए इनकी कीमत

Upcoming Electric Car in India।इलेक्ट्रिक गाड़ियों के व्यवसाय में कंपनियों के कदम बढ़ रहे हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से हटकर अब ज्यादातर प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कर रही हैं। इलेक्ट्रिक व्हीलर को लेकर सबकी नज़र अब 2022 में लॉन्च होने वाली कारों पर हैं। 2022 में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना वर्चस्व दिखाती नज़र आएंगी।

Tata Altroz EV इलेक्ट्रिक कार होगी सस्ती कार के रुप में

टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Tata Altroz EV को सस्ती कार के तौर पर लॉन्च करने वाली है। Tata Altroz EV प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज की तरह होगी जो नए ईवी कार के रुप में दिखेगी। यह 5 सीटर हैचबैक कार 13 लाख रुपए से कम कीमत में लॉन्च की जा सकती है। इसकी ड्राइविंग रेंज 300 किमी. तक होगी।

Hyundai kona Electric अपडेट वर्जन के साथ होगी लॉन्च

 

Hyundai kona Electric को कंपनी अपडेटेड वर्जन के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें बेहतर ड्राइविंग रेंज के साथ कई तरह के अपडेशन किए जाएंगे। इसकी कीमत 25 लाख रुपए तक हो सकती है। इसे 2 वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट Hyundai kona Electric Premium और दूसरा वेरिएंट Hyundai kona Electric Premium Dual Tone में होंगे।

Mini Cooper Electric SE कार कई आकर्षक फीचर्स में

 

Mini Cooper Electric कार फरवरी 2022 तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। इसकी सिंगल टाईम चार्जिंग रेंज 233 किमी. होगी। इसमें 32.6kWh बैटरी पैक दिया है। इसी के साथ इसमें लगी हुई मोटर 184PS और 270 Nm का आउटपुट देगी। Mini Cooper Electric SE कार को घर पर ही चार्ज किया जा सकता है। होम चार्जिंग यूनिट के साथ चार्ज करने पर इसे 3 घंटे से अधिक समय लगेगा। इसमें 8.8 इंच टचस्क्रीन और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। यह hyundai kona electric के टक्कर में लॉन्च की जा सकती है। इसकी कीमत 50 लाख रुपए तक हो सकती है।

Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार सबसे अधिक स्पीड जैसे फीचर्स के साथ 

Tesla Model 3 में स्टैंडर्ड प्लस, लॉन्ग रेंज और परफार्मेंस जैसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। इसके 2022 के शुरूआत में ही लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके ड्राइविंग रेंज की बात करें तो इसकी सिंगल टाइम फुल चार्ज करने पर 423 किमी. होगी। वहीं इसकी टॉप स्पीड 261 किमी. प्रति घंटा होगी। Tesla Model 3 के स्टैंडर्ड प्लस वेरिएंट के साथ ही लॉन्ग रेंज वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। परफार्मेंस वेरिएंट इनके बाद लॉन्च की जाएगी। इसके लॉन्ग रेंज वेरिएंट की सिंगल टाइम रेंज 568 और परफार्मेंस वेरिएंट की रेंज 507 किमी. तक हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपए तक हो सकती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*