
Tata Punch EV । टाटा कंपनी अपनी कई पेट्रोल और डीजल कारें अभी तक लॉन्च कर चुकी है लेकिन कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी पीछे नहीं है। हाल ही में कंपनी ने अपनी Tata nexon EV को लॉन्च किया था, जिसे बाजार में काफी पसंद किया गया है। Electric Vehicles की बढ़ती हु्ई मांग को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स कंपनी अपना निवेश बढ़ा रही है। टाटा नेक्सान EV के लॉन्च के बाद कंपनी ने अपनी Tata Altroz EV का प्रोटोटाईप ऑटो 2020 में लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा टाटा कंपनी की एक अन्य इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor EV इन दिनों भारतीय बाजार में धमाल मचा रही है। टाटा टिगोर-EV की सफलता को देखते हुए अब टाटा पंच का भी इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
Tata Punch EV
टाटा कंपनी ने हाल ही में अपनी Micro SUV Tata Punch लॉन्च की है। इस कार को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक Tata Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द लॉन्च हो सकता है। टाटा कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि वह अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपनी पेट्रोल कार टाटा पंच में पेट्रोल इंजन के स्थान पर इलेक्ट्रिक मोटर लगाकर बाजार में उतारेगी। फिलहाल अभी कन्फेंट फेज़ में होने के कारण इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
MG4 EV Car: एक बार फुल चार्ज करने पर चलती है 450 किमी, 35 मिनट में बैटरी फुल चार्ज
Tata punch पेट्रोल कार के खास फीचर्स
– कंपनी ने Micro SUV Tata Punch लॉन्च की थी, इसमें 1.2 लीटर Revotron इंजन दिया गया है।
– इस इंजन की खासियत यह है कि 86 PS पॉवर और 113 Nm पीक टार्क जेनेरेट करता है।
– यह 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT का विकल्प देती है।
– Micro SUV Tata Punch को 4 वैरिएंट Pure, Adventure, Accomplished जैसे चार वैरिएन्ट में लॉन्च किया गया है।
– Tata Punch के Pure Trim वेरिएंट की कीमत 5.49 लाख रुपए से शुरु होती है, वहीं Adventure Trim की कीमत 6.39 लाख रुपए है। इसके Accomplish Trim वेरिएंट की कीमत 7.29 लाख रुपए है। इसकी Creative Trim की कीमत 8.49 लाख रुपए है। इसके टॉप मॉडल टाटा पंच क्रिएटिव ऑटोमेटिव वेरिएंट की कीमत 9.09 लाख रुपए है।
Tata Motors के इलेक्ट्रिक सेगमेंट की ओर बढ़ते कदम
Tata Motors कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रेन्ज को बढ़ाने का कार्य कर रही है। कंपनी ने अपनी पहले ही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक Tata Tigor EV लॉन्च कर चुकी है। अब टाटा कंपनी अपनी टाटा टिगोर ईवी से भी सस्ती कार बनाने की तैयारी में है।
Bajaj Chetak Price Hike: महंगा हुआ बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर, अब 12749 रूपए ज्यादा देना होंगे
Leave a Reply