Tata Tiago EV Launch Update: टाटा ने लॉन्च की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत 8.49 लाख रुपए, जानें क्या है रेंज

Tata Tiago EV Launch Update। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो जल्द अपना बजट तैयार कर लें क्योंकि Tata Motors ने आखिरकार अपनी मोस्ट अवेटेड और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tioga EV को लॉन्च कर दिया है। Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। Tioga EV सिंगल चार्ज पर 315 किमी की रेंज देगी। इस कार की बुकिंग अगले महीने 10 अक्टूबर से शुरू होगी। डिलीवरी जनवरी 2023 से की जाएगी। Tata Tiago EV की बैटरी को डीसी फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज होने में 57 मिनट का समय लगेगा।

Tata Tiago EV Price, Images, Specs, Reviews, Mileage, Videos | CarTrade

Electric Bike ETryst 350: यह दमदार इलेक्ट्रिक बाइक पेट्रोल बाइक को भी देगी टक्कर, रेंज होगी 140 किमी.

7 वेरिएंट में लॉन्च हुई Tata Tiago EV

टाटा कंपनी ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV को 7 वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह अलग-अलग बैटरी और चार्जिंग ऑप्शन के साथ आएगा। यह XE, XT, XT, XZ+, XZ+Tech LUX, XZ+ और XZ+Tech LUX वेरिएंट लॉ़न्च की गई है। साथ ही 19.2 KWh से लेकर 24 KWh तक के बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। इसमें 3.3 केवी एसी से लेकर 7.2 केवी एसी तक चार्जिंग के विकल्प मिलेंगे। Tata Tiago EV की कीमत 8.49 लाख रुपए से 11.79 लाख रुपए के बीच है।

Tata Tiago EV Vs Tigor EV Which Electric Car Offers More Feature Price  Specification Mileage

पहले इलेक्ट्रिक हवाई जहाज ने भरी उड़ान, जानें क्या है इसकी खासियत

Tata Tiago EV में ये है खासियत

– Tata Tiago EV में दो ड्राइविंग मोड मिलेंगे, यह ईवी 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी।

– Tata Tiago EV में 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और बहुत कुछ मिलता है।

– Tiago EV भारत में सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। Tata Tiago EV पर 1,60,000 किमी तक की बैटरी और मोटर वारंटी मिलेगी।

Tata Tiago.ev Is A $10,000 Electric City Car With 155 Miles Of Range |  Carscoops

– Tiago EV की पहली 10,000 बुकिंग में से 2,000 यूनिट्स मौजूदा Tata EV यूजर्स के लिए रिजर्व होगी।

– टाटा ग्राहकों को टियागो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और मोटर पर 8 साल और 160,000 किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है।

– Tata Tiago EV 19.2 किलोवाट बैटरी पैक पर 250 किमी और 24 किलोवाट बैटरी पैक पर 315 किमी की रेंज पेश करेगी।

– Tata Tiago EV को आप घर पर ही 15A सॉकेट से चार्ज कर पाएंगे।

Electric Vehicle से जुड़ी ये 4 आशंकाएं, जिनकी सच्चाई आप जरूर जानना चाहेंगे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*