Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B-12 की कमी है तो हो सकती है ये शारीरिक समस्याएं

Vitamin B12 Deficiency। शरीर में सभी पोषक तत्व जरूरी होते है, यदि किसी एक की भी कमी हो जाती है तो इससे कई शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यदि बात करें विटामिन B-12 की, तो यह शरीर के लिए बहुत अधिक जरूरी होता है क्योंकि इसकी कमी के कारण शरीर में काफी कमजोरी महसूस होने लगती है और मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती है। आइए जानते हैं विटामिन B-12 की कमी किन समस्याओं का कारण बन सकती है –

एनीमिया रोग होने की संभावना

विटामिन B-12 की कमी होने पर व्यक्ति के एनीमिक होने का संकेत है। विटामिन B-12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। ऐसे में यदि आप थोड़ी सी भी कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अपना विटामिन B-12 का चेकअप जरूर करवाना चाहिए। एनीमिक मरीजों को अक्सर डॉक्टर B-12 युक्त आहार लेने के लिए कहते हैं।

गैस की समस्या

शरीर में गैस और कब्ज की समस्या होने पर इस बात की संभावना हो सकती है कि शरीर में विटामिन B-12 की कमी है। गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से बचने के लिए विटामिन B-12 से भरपूर चीजों का सेवन करते रहे।

कमजोरी लगना

यदि शरीर में B-12 की कमी पाई जाती है तो यह व्यक्ति में कमजोरी और थकान लगना, चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगेंगे। दरअसल विटामिन B-12 की कमी के कारण शरीर में प्रोटीन का भरपूर उपयोग नहीं हो पाता है, जिस कारण से मसल्स सही तरीके के कार्य नहीं कर पाती है।

आंखों की समस्या

यदि किसी व्यक्ति के आंखों की रोशनी कम लगने लगी है तो यह संभव है कि विटामिन B-12 की कमी है। आंखों के लिए विटामिन B-12 काफी अच्छा पोषक तत्व होता है, इसलिए सभी को अपने आहार में विटामिन B-12 युक्त खाद्य पदार्थ नियमित रूप से शामिल करना चाहिए क्योंकि 40 साल की उम्र के बाद नजर कमजोर होने लगती है।

हाथ पैर में झनझनाहट

विटामिन B-12 की कमी में कारण अन्य समस्याएं जैसे कान, हाथ-पांव में झनझनाहट महसूस होना, जीभ में अकड़न, होठों का फटना, बार-बार मुंह में छाले होना, याददाश्त कमजोर होना, भूख का कम होना, त्वचा का रंग पीला पड़ जाना आदि समस्या हो सकती हैं।

विटामिन B-12 के स्रोत

कई न्यूट्रिशंस के अनुसार विटामिन B-12 मांस, मछली, अंडा और दूध आदि उत्पादों में पाया जाता है तो इनका सेवन करने से फायदा होगा। इसके अतिरिक्त विटामिन B-12 की दवाएं भी बाजार में उपलब्ध हैं। यदि शाकाहारी हैं और मांसाहारी कोई चीज नहीं ले सकते हैं तो इन दवाओं को सप्लीमेंट के तौर पर ले सकते हैं। विटामिन B-12 मांसाहारी चीजों में ज्यादा पाया जाता है। यह दवाएं लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

ध्यान रखें यह बातें

विटामिन B-12 का सामान्य स्तर शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन यदि इसकी अधिक मात्रा ली जाती है तो यह नुकसानदायक भी हो सकता है। शरीर में इसकी मात्रा अधिक होने से लीवर, किडनी फेल होने या ब्लड कैंसर जैसे ल्यूकेमिया आदि समस्याएं हो सकती है। यदि शरीर में इसकी अधिक मात्रा है तो विटामिन B-12 युक्त कोई भी चीज लेना बंद कर दें और यदि विटामिन B-12 कम है तो इसका सप्लीमेंट लेते रहें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*