Bilberry Benefits । ब्लूबेरी की तरह दिखने वाला पौधा बिलबेरी एक औषधीय पौधा है। इसके फलों और पत्तियों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में किया जाता है। कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। यही नहीं बिलबेरी का पौधा आंखों की रोशनी को बढ़ाने में और मोतियाबिंद को रोकने में भी मददगार होता है। प्राचीन समय में इसके जूस का इस्तेमाल दवाइयां बनाने के लिए किया जाता था। बिलबेरी कई एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है, जो कई बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। बिलबेरी में विटामिन सी और फॉलिक एसिड भी होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं। आइए जानते हैं यह किस तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है –
बिलबेरी में विटामिन सी और मैंगनीज भरपूर होते हैं। यह कैलोरी, शुगर और फाइबर का भी बेहतर स्त्रोत है। इसमें कुछ खास एंटी ऑक्सीडेंट्स एंथोसियानिनस और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो आंखों और डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सबसे अच्छी औषधि है। बिलबेरी पर किए गए शोध में यह पाया गया कि बिलबेरी में पाया जाने वाला एंथोसियानिनस इंसुलिन के स्त्राव को उत्तेजित करता है, जो शुगर लेवल को कम करने में सहायक होता है। बिलबेरी का इस्तेमाल करने से पहले डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से परामर्श लेकर ही इसका इस्तेमाल करें।
मसूड़ों में सूजन होने पर बिलबेरी का पौधा बेहद कारगर औषधि है। इससे मसूड़ों की सूजन कम होती है। साथ ही दांत में मजबूती आती है और मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है।
बिलबेरी औषधि दिल के लिए स्वास्थ्यवर्धक होती है। बिलबेरी में पाए जाने वाला विटामिन-के खून के थक्के को बनने से रोकने में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे से भी बचाता है। शोध में यह पाया गया कि इससे प्लेटलेट्स, ब्लड प्रेशर और गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार होता है और यह दिल को स्वस्थ्य बनाए रखने में सहायक होता है।
बिलबेरी के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इससे आंखों से संबंधित परेशानियां जैसे मोतियाबिंद और रात में ना दिखने की समस्या भी ठीक हो जाती है। आंखों में पाया जाने वाला ल्यूटिन बिलबेरी में मौजूद तत्वों से मिलने पर आंखों की रोशनी को तेज करने में सहायक होता है।
बिलबेरी डायरिया, मुंह और गले से संबंधित समस्याओं के लिए भी लाभदायक औषधि है। बिलबेरी में कुछ टैनिन्स नामक रसायन होते हैं, जो इन समस्याओं को ठीक करने का कार्य करते हैं। इससे सूजन भी दूर होती है। बिलबेरी की पत्तियों में भी कुछ ऐसे खास रसायन होते हैं, जो रक्त प्रवाह को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके अतिरिक्त बिलबेरी का इस्तेमाल आर्थराइटिस, त्वचा संबंधित समस्याओं,यूटीआई की समस्या और सीने में दर्द आदि में बेहद फायदा पहुंचाता है।
International Clean Air Day WRI के एक सर्वे में भाग लेने वाले 77 फीसदी उद्योगों… Read More
Bindii Benefits गोखरू जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने से हृदय संबंधित कई बीमारियां भी दूर हो… Read More
Birch Benefits बर्च औषधि का इस्तेमाल आर्थराइटिस की बीमारी, नींद न आने की समस्या, लाल… Read More
Vitamin B12 Deficiency विटामिन B-12 का सामान्य स्तर शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन यदि… Read More
Clean Air Catalyst उल्लेखनीय कार्यों और उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित नागरिकों और संस्थानों को भी… Read More
Clean Air Catalyst 'स्वास्थ्य और वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव' पर ट्रैफिक पुलिस के लिए चार… Read More