High Range Electric Scooter and Bike: सिंगल चार्ज में हाई रेंज देती है ये इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर, देखें पूरी लिस्ट

High Range Electric Scooter and Bike। इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दौर चल रहा है और इस दौड़ में कई मोटर्स कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट की ओर फोकस कर रही हैं। भारत में इलेक्ट्रिक बाजार में धूम मची हुई है। त्यौहारों के सीज़न में भी कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों की पसंद बने। इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड भी बहुत है, लेकिन इलेक्ट्रिक बाइक्स की रेंज बेहतर नहीं होने के कारण कई लोग लेना पसंद नहीं करते। ऐसे में कई मोटर्स कंपनियों ने अच्छी रेंज वाली बाइक्स को भारतीय बाजार में उतारा है। आइए जानते हैं हाई रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के बारे में-

Simple Energy One इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी हाई रेंज के साथ उपलब्ध है। इसकी वन टाइम चार्जिंग में रेंज 236 किमी. है। इसमें 7kWh की मोटर दी गई है, जो 4.8 kWh की लिथियम बैटरी के साथ है। यह बैटरी 72 Nm का टार्क देती है।  इसकी बैटरी का वजन 7 किग्रा. है। Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने में 1 घंटा 5 मिनट का समय लगता है। इसमें ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं। साथ ही इसकी बैटरी स्वैपेबल है। Simple Energy One की टॉप स्पीड 98 किमी. से 105 किमी. प्रति घंटा है। यह 2.95 सेकंड में ही  0-40 किमी. की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी कीमत की बात करें तो इसका ऑन रोड प्राइज 1.09 लाख रुपए है। Simple Energy One सिर्फ एक वेरिएंट के साथ 4 कलर्स में उपलब्ध है।

PURE EV EPluto 7G Electric Scooter : एक बार चार्ज करो और दौड़ा लो 120 किमी, जानें इसके खास फीचर्स

Awan Motors Xero+ सिंगल चार्ज में चलेगा 110 किमी

 

Awan Motors कंपनी ने अपने Avan Motors Xero+ स्कूटर को काफी पहले ही बाजार में ला चुकी है और इसके अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें दो लिथियम आयन बैटरी है, जो रिमूवेबल हैं। इसके अलावा इसे चार्ज करने में दो से चार घंटे का समय लगता है। इसे चार्ज करने के लिए घरेलू सॉकेट का उपयोग किया जा सकता है। इस Electric Scooter की टॉप स्पीड 45 किमी. प्रति घंटा है। इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम यूनिट दी गई है। इसे सिंगल टाइम चार्ज करने पर 100-110  किमी. की ड्राइविंग रेंज मिलती है। कंपनी ने इसे चार कलर्स ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर्स के साथ पेश कर चुकी है। इसकी ऑन रोड कीमत 52,809 रुपए से 57,503 रुपए के बीच है। Avan Motors कंपनी के 35 शहरों में 43 सक्रिय डीलरशिप है। आने वाले कुछ समय में कंपनी अपनी डीलरशिप को 100 से अधिक लाने की योजना है।

 

Revolt RV 300 इलेक्ट्रिक बाइक

 

Revolt RV 300 इलेक्ट्रिक बाइक है। यह एक वैरिएंट और 2 रंगों स्मोकी ग्रे और नियॉन ब्लैक के साथ उपलब्ध है। इसमें दी गई मोटर 1500 वाट की पॉवर जनरेट करने में सक्षम है। इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें 1.5 kWh की मोटर दी गई है, जिसके साथ 60V/2.7kWh लिथियम आयन बैटरी के साथ लगी हुई है। बैटरी को 75 फीसदी तक चार्ज करने में 3 घंटे और फुल चार्ज करने में 4.2 घंटे का समय लगता है। यह सिंगल चार्ज में 80-180 किमी. की राइडिंग रेंज देती है। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 104,593 रुपए है। यह बाइक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फुल LED लाइटिंग से लैस है।

Hybrid Car Vs Electric Car: जानें हाइब्रिड कार के बारे में सबकुछ, इलेक्ट्रिक कार से क्यों है अलग, क्या खरीदना फायदे का सौदा?

OLA S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 10 कलर्स में

 

OLA S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर एक वेरिएंट और 10 कलर्स के साथ मिलता है। इसमें मोटर 8.5kWh की है , जो 58 Nm का टार्क जनरेट करती है। इसके बेस मॉडल के मुकाबले इसकी रेंज भी अधिक है। सिंगल टाइम चार्जिंग पर यह Electric Scooter 115 किमी. की रेंज देती है। इसके बेस मॉडल की रेंज 90-121 किमी. है। OLA S1 Pro में फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 3.9kWh की बैटरी मिलती है, जिसे 75 फीसदी चार्ज करने में 18 मिनट का समय लगता है। वहीं इसे फुल चार्ज करने में 6 घंटे का समय लगता है। OLA S1 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में ट्विन पॉड हैडलाइट, एप्रन माउंटेड स्लीक LED इंडिकेटर, बॉडी फ्रंट फेंडर, कर्वी साइड पैनल और स्लीड LED टेललाइट दिए गए हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,27,667 रुपए है।

 

Odyssey Electric Hawk Plus

 

 

Odyssey Electric Hawk Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 170 किमी. की राइडिंग रेंज देती है। Odyssey Electric Hawk का एक वैरिएंट है, जो 4 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें चारकोल ब्लैक, ग्रेविटी ग्रे, इंटेंस रेड और मिराज व्हाइट आदि कलर्स शामिल हैं। इसके फ्रंट में ड्रम और रियर में डिस्क ब्रेक मिलता है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 98,500 रुपए है।

Ather Energy Electric Scooter जल्द ही लॉन्च की जाएगी अपडेटेड वर्जन में, जाने क्या होंगे बदलाव

Recent Posts

International Clean Air Day: स्वच्छता में अव्वल इंदौर वायु गुणवत्ता सुधार में ऐसे बना सिरमौर

International Clean Air Day WRI के एक सर्वे में भाग लेने वाले 77 फीसदी उद्योगों… Read More

8 months ago

Bindii Benefits: कांटेदार गोखरू कई बीमारियों को करता है जड़ से खत्म, ऐसे करें इस्तेमाल

Bindii Benefits गोखरू जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने से हृदय संबंधित कई बीमारियां भी दूर हो… Read More

8 months ago

Bilberry Benefits: मोतियाबिंद से बचाने का घरेलू नुस्खा, जानिए इसके गुणों के बारे में

Bilberry Benefits मसूड़ों में सूजन होने पर बिलबेरी का पौधा बेहद कारगर औषधि है। इससे… Read More

8 months ago

Birch Benefits: बर्च न सिर्फ बालों को झड़ने से रोकता है, इन रोगों को भी भगाता है दूर

Birch Benefits बर्च औषधि का इस्तेमाल आर्थराइटिस की बीमारी, नींद न आने की समस्या, लाल… Read More

8 months ago

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B-12 की कमी है तो हो सकती है ये शारीरिक समस्याएं

Vitamin B12 Deficiency विटामिन B-12 का सामान्य स्तर शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन यदि… Read More

8 months ago