Low Price Electric Bikes। कंपनियां अपने कस्टमर्स की मांग के अनुसार ही गाड़ियों का प्रोडक्शन करती हैं। फिलहाल पेट्रोल गाड़ियों के बजाए लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड कर रहे हैं। अच्छी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही लोग अपने बजट में आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स और इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी तलाश में हैं। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भारत में Electric Vehicles को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी Electric Bikes के बारे में, जो कम कीमत में होने के साथ-साथ अच्छी रेंज दे रही हैं –
Odyssey Evoque सिर्फ एक वेरिएंट के साथ 5 कलर्स में उपलब्ध है। यह बाइक 4.2 सेकंड में 0-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 4.3 kWh का मोटर है, जो 3000 W का पॉवर जनरेट करता है। इसके अलावा इसकी बैटरी को चार्ज करने में 5 घंटे का समय लग सकता है। Odyssey Evoque सिंगल चार्ज पर अधिकतम 140 किमी. की रेंज देती है।
Low Budget Electric Scooter: 1 लाख से कम कीमत के हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो दे रहे हैं ज्यादा रेंज
Odyssey Evoque में इवोकिस फुल LED लाइटिंग, एंटी थेफ्ट लॉक, की-लैस ऐंट्री और म्यूजिक सिस्टम जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट और रियर दोनों ओर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Odyssey Evoque में 4 मोड- City Drive, Parking, Sports और Reverse आदि हैं। इसमें फुल फेयरिंग डिज़ाइन, फेयरिंग इटीग्रेटेड फ्रंट टर्न इंडिकेटर्स और स्प्लिट स्टाइल सीट जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं। सीट की ऊंचाई 750 मिमी. है। साथ में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो ट्यूबलेस टायर्स के साथ मिलते हैं। राजधानी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपए है।
भारत में पहली इलेक्ट्रिक बाइक हैं, जो अच्छी रेंज देने में सक्षम है और बाजार में बेहतर फीचर्स के साथ उपलब्ध है। Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज पर 140 किमी. की रेंज देती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी. प्रति घंटा है।
Revolt RV 400 में 3 मोड दिए गए हैं- Eco, Normal और Sport। कंपनी का दावा है कि Revolt RV 400 की बैटरी को 4.5 घंटे में चार्ज किया जाता है। कंपनी यह भी दावा करती है कि Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक को 100 किमी. चलाने पर सिर्फ 9 रुपए का खर्च आएगा। इस इलेक्ट्रिक बाइक की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 90799 रुपए है।
Joy e-bike Monster को एक किमी चलाने पर मात्र 24 पैसे का ही खर्च आएगा, जो पेट्रोल गाड़ी की तुलना में काफी कम है। यानि अगर आप लंबे सफर जैसे 280 किमी. की दूरी तय करते हैं तो इतने में आपको सिर्फ 70 रुपए का खर्च आएगा। Joy e-bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक के फ्रंट और रियर दोनों में ही डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 14 इंच के व्हील और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 98666 रुपए है।
Clean Air Catalyst Read More
International Clean Air Day WRI के एक सर्वे में भाग लेने वाले 77 फीसदी उद्योगों… Read More
Bindii Benefits गोखरू जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने से हृदय संबंधित कई बीमारियां भी दूर हो… Read More
Bilberry Benefits मसूड़ों में सूजन होने पर बिलबेरी का पौधा बेहद कारगर औषधि है। इससे… Read More
Birch Benefits बर्च औषधि का इस्तेमाल आर्थराइटिस की बीमारी, नींद न आने की समस्या, लाल… Read More
Vitamin B12 Deficiency विटामिन B-12 का सामान्य स्तर शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन यदि… Read More