Zika Virus: जानें क्या है जीका संक्रमण के लक्षण और बचाव के तरीके

कर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। यहां रायचूर में 5 साल की बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस का संक्रमण ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इससे गर्भपात होने का जोखिम बढ़ जाता है।

जीका वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी। 1952 में इसका नाम जीका रखा गया क्योंकि जीका जंगल में पाया गया था।

जीका वायरस से संक्रमित 5 में से एक व्यक्ति में इसका कोई लक्षण नहीं दिखता है, जीका वायरस एडीज मच्छर में पाया जाता है।

कोई लक्षण दिखता है तो यह संक्रमण के 2-14 दिनों के बीच दिखता है। एक सप्ताह के अंदर कुछ लक्षण दिखने लगते हैं।

मरीज को हल्का बुखार, स्किन पर रैशेज, जोड़ों में दर्द, आंखें लाल होने के साथ मसल्स पेन, सिर दर्द जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।

जीका वायरस से बचने के लिए मच्छरों से बचें। साथ ही असुरक्षित यौन संबंध से परहेज करें। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं।