Vitamin Deficiency: इन विटामिन की कमी से चेहरे पर होते हैं सफेद दाग धब्बे

Vitamin Deficiency। कई बार लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं, दरअसल ये विटामिन की कमी के कारण होता है।

यदि आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं तो उन्हें हटाने के लिए अपनी डाइट में इन विटामिन का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

विटामिन C शरीर के लिए बहुत जरूरी है, जो कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ चेहरे की खूबसूरती को निखारने में मदद करता है।

विटामिन E की कमी से चेहरे का निखार गायब हो जाता है और त्वचा भी बेजान दिखाई देने लगती है। विटामिन E चेहरे का ग्लो बनाए रखता है।

विटामिन B समूह में कई विटामिन होते हैं। विटामिन B6 और B12 की कमी से भी चेहरे पर छोटे-छोटे सफेद निशान होने लगते हैं।

विटामिन बी12 की कमी होने पर चेहरे पर झाइयां आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में चीज, मछली, सेलफिश, मांस, अंडा खाना चाहिए।

कैल्शियम की कमी का असर चेहरे के साथ नाखून पर दिखने लगता है। कैल्शियम की कमी से शरीर कमजोर होने लगता है।