Vitamin-D की कमी है तो पहले कसम खा लें कि ये चीजें रोज खाएंगे

खानपान में लापरवाही बरतने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। विटामिन-डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

डॉक्टर धूप सेंकने की सलाह देते हैं। साथ ही डाइट में इन चीजों को शामिल कर विटामिन-डी को बूस्ट कर सकते हैं।

विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए डाइट में Sea फूड्स शामिल करने की सलाह देते हैं।

साल्मन मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

मशरूम में विटामिन-डी भी पाया जाता है। वनों में मिलने वाले मशरूम में विटामिन डी अधिक पाया जाता है।

अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही विटामिन-D भी पाया जाता है। रोज 1 अंडा जरूर खाना चाहिए। 

गाय के दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन-डी और राइबोफ्लेविन पाए जाते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।