Vastu Tips 2023: नए साल पर कैलेंडर लगाते समय न करें ये गलतियां

नया साल 2023 जल्द शुरू होने वाला है। साल से पहले कई नई चीजों को घर में लाते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है वार्षिक कैलेंडर

वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल में नया कैलेंडर लगाने से घर में सुख-शांति के साथ प्रगति आती है।

कैलेंडर लगाते समय दिशा के साथ कुछ वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। नया कैलेंडर लगाते ही तुरंत पुराना कैलेंडर हटा देना चाहिए।

घड़ी की तरह की कैलेंडर भी समय का सूचक माना जाता है। दक्षिण दिशा में कैलेंडर न लगाएं। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

कभी भी कैलेंडर को ऐसी जगह नहीं लगाना चाहिए, जहां पर अधिक हवा हो। तेज हवा से कैलेंडर का उड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।

घर के प्रवेश द्वार के पास भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा पर बुरा असर पड़ता है।

दरवाजे के पीछे भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

पश्चिम दिशा में भी कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है। यहां कैलेंडर लगाने से तरक्की जल्दी होती है।