Unlucky Plants: घर में कभी न लगाएं ये पौधे, वरना हो सकती है कुछ अनहोनी

घर पर पेड़-पौधे लगाने से  घर का वास्तु दोष भी दूर होता है लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

घर में बेर का पेड़ लगाना अशुभ होता है। इससे आर्थिक परेशानी होती है। घर के आस-पास भी यह पेड़  नहीं लगाना चाहिए। 

घर पर खजूर का पेड़ होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि घर पर खजूर का पेड़ लगाना है तो इसे घर से कुछ दूरी पर ही लगाएं।

यदि पहले से इमली का पेड़ है तो इसे कटवाएं नहीं बल्कि इसके आसपास तुलसी, हल्दी, नीम या अशोक का पौधा लगाने से बुरा प्रभाव कम हो जाता है।

घर या घर के आस-पास मेहंदी, रेशम, और ताड़  का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। 

घर में कांटेदार पौधे लगाना भी अशुभ माना जाता है। कांटेदार पौधे घर की सुख-शांति कम करते हैं।

घर में पौधे का सूखना भी अशुभ माना जाता है इसलिए पौधों को नियमित पानी देते रहना चाहिए।