Surya Gochar 2022: 16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानें क्या होगा असर

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल में सूर्य ग्रह 12 बार राशि परिवर्तन करते हैं। राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं।

16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसे धनु संक्रांति भी कहा जाएगा। कई राशियों के लिए खास होने वाला है।

हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य 16 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

वृषभ राशि में सूर्य का गोचर आठवें भाव में होगा। इस राशि में सूर्य की दृष्टि धन भाव में होगी। वृषभ राशि वाले अलर्ट रहें।

कन्या राशि के जातकों के लिए भी दिसंबर माह में होने वाला सूर्य का गोचर थोड़ा परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य समस्या होगी।

मकर राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर अशुभ रहेगा। इस राशि में सूर्य का गोचर 12वें भाव में होगा।

मकर राशि के जातकों को निवेश करने से पहले सलाह लेना चाहिए। धन हानि हो सकती है। कामों में रुकावट आ सकती हैं।