तस्वीरों में देखें, कैसे दिखता था दुनिया का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र

यह पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र पूर्वी इडाहो के ऊंचे रेगिस्तान में 900 वर्ग मील में फैला था। यहां आम जनता के जाने पर सख्त पाबंदी थी। 

तस्वीरों में आप दुनिया के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र का एक छोटा सा हिस्सा देख पा रहे हैं। इडाहो नेशनल लेबोरेटरी 70 साल से परमाणु अनुसंधान में लगी हैं। 

आज दुनिया में जितने भी परमाणु रिएक्टर काम कर रहे हैं, उनमें से अधिकांश की खोज इडाहो नेशनल लेबोरेटरी में ही हुई है। 

दुनिया का पहला बिजली पैदा करने वाला परमाणु ऊर्जा संयंत्र  और दुनिया की पहली परमाणु पनडुब्बी का बिजली संयंत्र भी यहीं बना था। 

इस लैब ने 20 दिसंबर 1951 को इतिहास रच दिया था, जब पहली बार परमाणु विखंडन से 4 प्रकाश बल्ब जलाए गए थे। 

इस लैब में बिजली पैदा करने वाला पहला परमाणु रिएक्टर EBR-1 था, इस रिएक्टर ने 1964 तक काम किया था।