Reverse Walking: रोज 15 मिनट उल्टा चलें, दूर होगा घुटनों का दर्द

रोजाना 15-20 मिनट की वॉकिंग करने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट व किडनी के साथ कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। 

जब आप उल्टा चलते हैं तो इससे घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। पीछे चलने से घुटनों का स्ट्रेस कम होता है। 

उल्टा चलने से सूजन की समस्या भी दूर होती है। पैरों को मजबूती मिलती है क्योंकि पीछे चलने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। 

पैरों की आगे-पीछे दोनों की तरफ की मसल्स की अच्छी-खासी एक्सरसाइज होती है, जिससे वो स्ट्रॉन्ग और टोन्ड होते हैं। 

उल्टा चलने से पीठ या कमर दर्द कम होता है। शरीर के इन अंगों की मांसपेशियों में खिंचाव दूर होता है। 

पैरों की उन मांसपेशियों को भी ताकत मिलती है जिनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है। उल्टा चलने से बैलेंस बनाने में मदद मिलती है।

शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। एनर्जी लेवल बढ़ता है।