Reduce Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डिनर में खाएं ये चीजें

बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है। डाइट में वसा की अधिकता वाली चीजों को बिल्कुल शामिल न करें।

आहार में फाइबर अधिक और कैलोरी कम रहें। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रात के समय डिनर में इन चीजों का सेवन करें।

करेले का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। सुबह करेले का जूस पीने से दूसरी बीमारियों में भी आराम मिलता है।

भिंडी में पेक्टिन पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। डाइट में भिंडी जरूर शामिल करें।

कीनुआ प्रोटीन का मुख्य स्रोत होता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है। इसके सेवन से हृदय संबंधी बीमारी और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।

इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोज ही कम से कम 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।