High BP Tips: इन प्राकृतिक तरीकों से कर सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। हेल्दी रहने के लिए BP कंट्रोल करना जरूरी है।

हाइपरटेंशन से पीड़ित ज्यादातर लोग दिल की बीमारी, स्ट्रोक या फिर किडनी की समस्या से जूझते हैं।

हाई बीपी कम करने के लिए रोजाना 40 मिनट कार्डियो वर्कआउट जरूर करना चाहिए। इससे BP कंट्रोल में रहता है।

एक सप्ताह में कम से कम 100 मिनट का वर्कआउट करना चाहिए, जिसमें वॉक करना, एरोबिक्स, पिलाटेस, कार्डियो शामिल है।

नमक दिल का दुश्मन माना जाता है। एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

पोटेशियम का सेवन ज्यादा करें। इसके लिए केला, टमाटर, आलू, नट्स, बीज, एवोकाडो, दूध, दही, हरी बीन्स का सेवन ज्यादा करें।

शराब का सेवन कुछ मात्रा में दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा पी लेना ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है।