Hair Care Tips: कम उम्र सफेद हो रहे बाल तो इन विटामिन का सेवन जरूर करें

पर्यावरण प्रदूषण और खानपान में लापरवाही के चलते स्किन और बालों को काफी नुकसान होता है। ऐसे में डाइट अच्छी होना जरूरी है।

कम उम्र में ही सफेद बालों से परेशान हैं तो अपनी डाइट में इन विटामिन्स को शामिल जरूर करना चाहिए।

विटामिन A स्किन बालों के लिए जरूरी होता है। शकरकंद, दूध, अंडे, मांस, पालक, कद्दू, गाजर का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन B भी जरूरी है। इसके लिए फूलगोभी, पनीर, मशरूम, पालक अच्छा स्रोत है।

विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। यह त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। अनार, संतरा, सेब का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

विटामिन E स्किन और नाखूनों को चमकदार बनाने में मदद करता है। तेल में विटामिन ई के कैप्सूल मिलाकर लगाना चाहिए।