Fox Nut Side Effects: इन बीमारियों में मखाने खाएंगे तो होगा नुकसान

मखाने का उपयोग कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी है।

मखाना में फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स माना जाता है। 

कुछ बीमारियों में मखाने का सेवन करना काफी हानिकारक हो सकता है और सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

किसी को यदि पेट में कब्ज, गैस या पाचन की समस्या है तो मखाना खाने से परहेज करना चाहिए।

मखाने में काफी ज्यादा फाइबर होता है, जिससे पाचन में काफी दिक्कत आती है और कब्ज की समस्या हो सकती है। 

मखाने में कैल्शियम भरपूर होता है। कैल्शियम की मात्रा बढ़ने पर किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। 

ज्यादा मखाना खाने से शरीर में स्टार्च का लेवल बढ़ जाता है। इसके ज्यादा सेवन से एलर्जी भी हो सकती है।