Feeling Cold in Winter: सर्दी के मौसम ज्यादा लगती है ठंड तो हो सकता है ये कारण

महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ठंड लगने का प्रमुख कारण है कम रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट।

ठंड बहुत ज्यादा लगती है तो इसके कई शारीरिक कारण हो सकते हैं, जिनको नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

ठंड लगने के साथ-साथ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं- जैसे अंग सुन्न पड़ना, कांपना और हाथ पांव ठंडे होना।

एनीमिया यानी शरीर मे रेड ब्लड सेल्स की कमी। ठंड लगना एनीमिया के शुरुआती लक्षणों में से एक है।

हाइपोथायरायडिज्म यानी थायराइड हार्मोन की कमी। जब थायराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती है तो यह समस्या होती है।

मधुमेह किडनी को प्रभावित करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी कम करता है। यही कारण है कि आपको ठंड लगती है।

विटामिन बी12 की कमी शाकाहारी लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। 50 वर्ष से अधिक लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं होती है।

हर वक्त ठंड लगने के अलावा कब्ज, डायरिया, थकान, सांस फूलना, भूख न लगना और त्वचा का बेजान हो जाना भी मुख्य लक्षण हैं।