छिपकली का शरीर पर गिरना भी शुभ या अशुभ दोनों, इन संकेतों को समझें

अधिकतर घरों में छिपकली कहीं न कहीं मौजूद होती है। कई लोगों का मानना है कि शरीर में छिपकली का गिरना आमतौर पर अशुभ होता है

शकुन शास्त्र के अनुसार शरीर पर छिपकली गिरना का अच्‍छे या बुरा दोनों तरह के फल हो सकते हैं, जो भविष्य में हो सकते हैं। 

शकुन शास्त्र में शरीर के हर अंग पर छिपकली गिरने के अलग-अलग शुभ और अशुभ फलों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

अगर छिपकली आपके ऊपर से होते हुए शरीर के बाएं ओर गिरती है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। 

अगर छिपकली किसी व्यक्ति के माथे, निचले होंठ, नाभि, घुटने या फिर पैर के बीच के भाग पर गिरती है, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। 

अगर किसी व्यक्ति के आइब्रो पर ऊपर से छिपकली गिर जाए, तो इसका मतलब होता है कि आपकी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

अगर किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरती है, तो इसका मतलब है कि मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने वाली है।

अगर आपको कहीं दो छिपकली आपस में लड़ती हुई दिख जाएं, तो जान लें कि जल्द ही कोई बुरी खबर मिल सकती है।