चीन में कोरोना लहर, 10 लाख लोग मरेंगे, क्या भारत में लगेगा लॉकडाउन

चीन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया सहित कई देशों में फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है। 

एक अमेरिकी रिसर्च रिपोर्ट में साल 2023 के दौरान कोरोना संक्रमण से दुनिया में 10 लाख लोगों की मौत की चेतावनी दी गई है। 

चीन में Covid 19 के नए मामले तेज हो गए हैं। सर्दी में 3 महीने में चीन में कोरोना की तीसरी बड़ी लहर आने की चेतावनी दे दी है। 

रिसर्च के मुताबिक साल 2023 में कोविड संक्रमण से दुनिया में 10 लाख लोगों से ज्यादा जा सकती है। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल भारत के लिए डरने की कोई बात नहीं है। चीन और भारत की स्थिति बिल्कुल अलग है। 

भारत की स्थिति चीन से काफी बेहतर है और हमारी तैयारी मेडिकल साइंस के आधार पर है। जीनोम सीक्वेंसिंग जारी है। 

एक्सपर्ट का कहना है कि भारत में पूरी तरह से लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। भारत में अधिकांश आबादी को वैक्सीन लग चुकी है। 

डॉ चंद्रकांत लहारिया ने कहा कि भारत में अधिकांश लोगों को नेचुरल इम्यूनिटी मिली है। वैक्सीन भी काफी असरकारक है। 

Thanks For Reading!

Next Story: 

Skin Care Tips: काजू से ऐसे बनाएं फेस पैक, बढ़ जाएगा चेहरा का ग्लो