Electric Car

Upcoming New Electric Car: एडवांस तकनीक से बनी बैटरी और बेहतरीन रेंज के साथ लॉन्च हो सकती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें

Upcoming New Electric Car।भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग में अगले साल तक कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें आ सकती हैं जो नए तकनीक और बेहतरीन रेंज के साथ उतारी जा सकती हैं। कुछ कारें अपने अपडेटेड वर्ज़न के साथ लॉन्च की जा सकती हैं। यदि बात करें Nexon EV कार की तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया जिससे कंपनी ने इसकी सफलता को देखते हुए इसे अपडेटेड वर्जन के साथ लॉन्च कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में जो आने वाले साल में भारत में लॉन्च की जा सकती हैं।

Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक कार

Mahindra XUV 400 का भारत में पिछले महीने अनावरण किया गया था। इसकी सबसे महत्वपूर्ण बात थी कि इसमें 39.4 kW बैटरी पैक जो डस्ट और वाटरप्रूफ है। सिंगल चार्जिंग पर इसकी अधिकतम रेंज 456 किमी. होगी। बाजार में उपलब्ध इलेक्ट्रिक कारें Tata Nexon EV Max, MG ZS EV को यह कार टक्कर दे सकती है। इसकी टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 में शुरू होगी वहीं इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 के अंत तक शुरू होगी।

Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी

BYD India कंपनी ने हाल ही में Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की लॉन्चिंग की थी। इसकी डिलीवरी 2023 के शुरूआत में की जा सकती है। इसकी खास बात यह है कि यह एक प्रतिष्ठित ब्लेड बैटरी तकनीक से लैस है और इसकी अधिकतम रेंज521 किमी होने का दावा किया गया है। इसमें 60.48 kWh बैटरी पैक की पावर रेटिंग 201 PS और अधिकतम टॉर्क 310 Nm है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 7.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी।]

Tata Tiago EV Launch Update: टाटा ने लॉन्च की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत 8.49 लाख रुपए, जानें क्या है रेंज

Citroen C3 हैचबैक कार

Citroen C3 हैचबैक कार का इलेक्ट्रिक वर्जन अगले साल की शुरुआत में ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह Tata Tiago EV कार को टक्कर दे सकती है। फिलहाल इसके बारे में अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

MG Compact EV कार

MG Motors कंपनी की आने वाली Two Door सिटी इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर आधारित हो सकती है। हालांकि इसकी कीमत की बात करें तो Tiago EV कार से सस्ती नहीं होगी। इसमें दिए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच स्क्रीन, ईपीबी, कनेक्टेड टेक, आदि सुविधाएं मिल सकती हैं। इस कार की बिक्री अगले साल होने की उम्मीद है।

Hop Oxo Electric Bike: इस इलेक्ट्रिक बाइक की रफ्तार होगी जबरदस्त, जल्द होने वाली है लॉन्च, जानें डिटेल्स

Tata Altroz/Punch EV इलेक्ट्रिक कार

Tata Motors के ईवी सेगमेंट में Tiago EV के लॉन्च होने के बाद यह अपनी Ziptron तकनीक पर आधारित Altroz ​​EV या Punch EV लॉन्च कर सकती है। दोनों को ALFA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी Tiago EV से ज्यादा खास होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Best e-Bikes In India: भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही यह इलेक्ट्रिक बाइक, देंगी 120-150 किमी. की रेंज

Recent Posts

International Clean Air Day: स्वच्छता में अव्वल इंदौर वायु गुणवत्ता सुधार में ऐसे बना सिरमौर

International Clean Air Day WRI के एक सर्वे में भाग लेने वाले 77 फीसदी उद्योगों… Read More

3 weeks ago

Bindii Benefits: कांटेदार गोखरू कई बीमारियों को करता है जड़ से खत्म, ऐसे करें इस्तेमाल

Bindii Benefits गोखरू जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने से हृदय संबंधित कई बीमारियां भी दूर हो… Read More

1 month ago

Bilberry Benefits: मोतियाबिंद से बचाने का घरेलू नुस्खा, जानिए इसके गुणों के बारे में

Bilberry Benefits मसूड़ों में सूजन होने पर बिलबेरी का पौधा बेहद कारगर औषधि है। इससे… Read More

1 month ago

Birch Benefits: बर्च न सिर्फ बालों को झड़ने से रोकता है, इन रोगों को भी भगाता है दूर

Birch Benefits बर्च औषधि का इस्तेमाल आर्थराइटिस की बीमारी, नींद न आने की समस्या, लाल… Read More

1 month ago

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B-12 की कमी है तो हो सकती है ये शारीरिक समस्याएं

Vitamin B12 Deficiency विटामिन B-12 का सामान्य स्तर शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन यदि… Read More

1 month ago

Clean Air Catalyst: इंदौर की वायु गुणवत्ता सुधारने में योगदान के लिए क्लीन एयर कैटलिस्ट सम्मानित

Clean Air Catalyst उल्लेखनीय कार्यों और उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित नागरिकों और संस्थानों को भी… Read More

1 month ago